KATNI- रतलाम की घटना के विरोध में अभाविप ने फूंका पुतला
कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज रतलाम में अभाविप कार्यकर्ताओं पर पुलिय के द्वारा लाठीचार्ज और फिर लाकप में मारपीट के मामले में मध्यप्रदेश सरकार का पुतला जला कर विरोध प्रगट किया। गौरतलब है कि विगत दिनों रतलाम में प्रदर्शन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया था।
यही नहीं कुछ कार्यकर्ता को पुलिस पकड़ कर थाने लेकर आई और कथित तौर पर उनके कपड़े उतरवाकर फिर पिटाई की। अभाविप नेताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है अभाविप को पुलिस और प्रशासन द्वारा बदले की भावना से टारगेट किया जा रहा है कहीं फर्जी मामले दर्ज हो रहे हैं तो कहीं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभाविप प्रदेश सरकार के इस कृत्य से डरने वाली नहीं है तथा वह छात्र हित में लगातार सक्रिय रहेगी।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन के दौरान जिला संयोजक अजय वीरभद्र माली नगर मंत्री अनुनय शुक्ला, सिप्तेन रजा, ऋषभ मिश्रा, शुभान अली, अखिल मिश्रा, राज दुबे, सुधांशु जैन, सौरभ शुक्ला, आकाश विश्वकर्मा, कृष्णा मिश्रा, अंकित तिवारी, शिवम मिश्रा, सत्यम गुप्ता, अमन सिंह बैस, शिवेंद्र द्विवेदी, पुलकित सिंह, सचिन सोनी, रंजीत पटेल, सतीश लोधी, गजेंद्र सिंह शशांक सिंह, आदेश सिंह, शैलेन्द्र यादव, अनुराग गोटिया, कपिल साहू आदि कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।