Site icon Yashbharat.com

Katni बड़ी खबर : कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, ICMR की रिपोर्ट में 24 नए केस

images 71

Katni कटनी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना Corona संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

शनिवार को जांच के लिए ICMR जबलपुर भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट आज मिली है, जिसमे एक साथ 24 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इस तरह जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1343 हो गई है। जानकारी के मुताबिक करौंदी आश्रम तहसील ढीमरखेड़ा निवासी 30 और 18 वर्षीय युवक, ग्राम झिंझरी तहसील बड़वारा निवासी 23 वर्षीय युवती, ग्राम भलवारा तहसील बड़वारा निवासी 22 वर्षीय युवती, ग्राम बड़गांव बड़वारा निवासी 13 वर्षीय किशोर, ग्राम डिहूटा बहोरीबंद निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, 45 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला, शामिल हैं

वहीं ग्राम ख़िरहनी बहोरीबंद निवासी 46 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय युवक, ACC कॉलोनी कैमोर तहसील विजयराघवगढ़ निवासी 34 एवं 30 वर्षीय युवक, अमरैया पार कैमोर निवासी 40 और 35 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव आये।

जबकि ग्राम धनवाही तहसील विजयराघवगढ़ निवासी 56 वर्षीय पुरूष, ग्राम टीकर निवासी 20 वर्षीय युवक, ग्राम कलेहरा तहसील विजयराघवगढ़ निवासी 55 वर्षीय पुरूष, श्रमधाम अमेहटा निवासी 51 वर्षीय पुरूष, ग्राम दुधारी रीठी निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्राम खरखरी रीठी निवासी 48 वर्षीय महिला एवं नई बस्ती निवासी 83 वर्षीय महिला शामिल है।

Exit mobile version