Site icon Yashbharat.com

Katni : पोस्ट ऑफिस गली में टूटा दुकानों का ताला

chori

कटनी। पोस्ट ऑफिस गली के सामने स्थित श्याम प्लाइवुड में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। यहां असफल होने के बाद चोरों ने गली में स्थित दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आज सुबह जब दुकान मालिक यहां पहुंचे, तब उन्हें इस घटना का पता चला। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पोस्ट ऑफिस गली के सामने स्थित श्याम प्लाइवुड में रोजाना की तरह ताला लगा हुआ था।

किन्हीं अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर पर लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन पकड़े जाने के डर से वह इसमे सफल नहीं सके। इसके बाद चोरों ने जय प्रेस व एक अन्य दुकान की शटर को उखाड़कर चोरी कर वारदात को अंजमा दिया।

Exit mobile version