Friday, May 22, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कुत्तों के भोंकने से चोर भागे मुख्य सड़क पर चोरों का आतंक रंगनाथ नगर मे सुबह 4 बजे दुकान में घुसा चोर CCTV में कैद

कुत्तों के भोंकने से चोर भागे मुख्य सड़क पर चोरों का आतंक रंगनाथ नगर मे सुबह 4 बजे दुकान में घुसा चोर CCTV में कैद

कटनी- बरगवां मुख्य सड़क स्थित मोबाइल दुकान My Mobile Mart में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की कोशिश की। जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के शटर को हाथ से खींचकर तोड़ने का प्रयास किया, जिससे शटर थोड़ा मुड़ गया। बताया जा रहा है कि एक चोर दुकान के अंदर घुस गया था।

 

घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में साफ नजर आई है। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दुकान के शटर के पास दिखाई दे रहा है, जो अंदर घुसने की कोशिश करता नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में डर और नाराज़गी का माहौल है।

 

दुकान संचालक अलिम सिद्दीकी ने बताया कि सुबह शटर के साथ छेड़छाड़ और सामान अस्त-व्यस्त मिलने के बाद CCTV फुटेज चेक किया गया, जिसमें चोरी की कोशिश कैद मिली।

 

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मुख्य सड़क और बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी और चोरी की कोशिशों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में CCTV निगरानी मजबूत करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि