9,840 हितग्राहियों के खातों में पहुंची 59.04 लाख रुपये की पेंशन राशि,सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को मिल रहा आर्थिक संबल

IMG 20261116 WA0028

9,840 हितग्राहियों के खातों में पहुंची 59.04 लाख रुपये की पेंशन राशि,सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को मिल रहा आर्थिक संब

 

कटनी। समाज के जरूरतमंद, वृद्धजन, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित हितग्राहियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शासन निर्देशानुसार निगम प्रशासन द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में माह अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि के तहत नगर निगम क्षेत्र के 9,840 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 59 लाख 4 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। सभी हितग्राहियों को निर्धारित दर के अनुसार प्रतिमाह 600 रुपये की पेंशन प्रदान की जा रही है।

 

11 योजनाओं के माध्यम से मिल रहा आर्थिक संबल

 

निगम प्रशासन द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित कुल 11 हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। इनमें मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन योजना के 2,347, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 3,038 तथा विधवा पेंशन योजना के 2,125 हितग्राही शामिल हैं। वही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना के 179, मानसिक बहु विकलांग पेंशन के 303, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन के 41, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन के 126, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन के 61 सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन के 1291, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन पेंशन के 301, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना के 28 हितग्राही शामिल है।

 

*

पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर

इसे भी पढ़ें-  घटनास्थल पर पहुंचे विधायक संजय पाठक, पुलिस अधिकारियों के साथ लिया हालात का जायजा, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

 

निगम प्रशासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितग्राही संबंधी अभिलेखों की प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सहजता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।