Site icon Yashbharat.com

Katni: गैस कटर से एटीएम काट कर चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20200927 WA0007

कटनी। गत 16 सितंबर को कमलेश कुमार पटैल , ब्रांच मैनेजर IDBI बैंक घंटाघर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15-16 की दरमियानी रात IDBI बैंक के पन्ना तिराहा में लगे एटीएम को गैस कटर से काट कर ATM में रखे 555600 रु को अज्ञात चुरा कर ले गये हैं ।

रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध के 528/20 धारा 457, 380का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित किया गया जो मामले की गंभीरता को देखते हुये स्वयं श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी ललित शाक्यवार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश सिसौदिया के साथ घटना स्थल निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदाय कर तलाश हेतु टीम गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी ललित शाक्यवार के निर्देशानुसार टीम के सदस्यो TI विपिन सिंह थाना प्रभारी,  एच.एल.चौधरी निरी रोडियो, उनि नीरज दुबे साईबर सेल, उ.नि. रमेश कौरव, उ.नि.सेल्वाराज पिल्लई चौकी प्रभारी बिलहरी, उ.नि , सिद्यार्थ राय चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड, आर 557 अतुल श्रीवास्तव ( बहोरीबंद ) द्वारा घटना स्थल से शहर एवं पन्ना रोड तक के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले एवं सूचना तंत्र व साईबर सेल की मदद के आधार पर सफेद विटारा ब्रेजा कार नं RJ45CF1048 का घटना में संलिप्त होना पाया गय।

वाहन राजस्थान से रजिस्टर होने पर आरोपी की तलाश हेतु उ.नि. सेल्लाराज पिल्लई चौकी प्रभारी बिलहरी के हमराह आर उपेन्द्र, आदर्श बघेल , शिवकुमार पटेल को माल गुलजिग पता तलाश हेतु राजस्थान हरियाणा रवाना किया गया।

पतासाजी दौरान नुहु घाटी जिला मेवात हरियाणा में विटारा ब्रेजा कार नं RJ45CF1048 मिली जिसे चलाने वाले ने अपना नाम रफीक खान पिता हारन ख़ान उम्र 28 साल निवासी ग्राम मठेपुर जिला पलवल हरियाणा का होना बताया व वाहन स्वामी खलिद खान छज्जाखेडा जिला मेयात राजस्थान का होना पाया गया।

कटनी में हुई घटना के संबंध में पूछताछ पर बताया की उसने खलिद खान, जाहिद खान और दीन मोहम्मद के साथ कटनी जाकर 15-16 की दरमियानी रात IDBI बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर ATM में रखे रुपये चोरी किये थे और फिर वे वापस पन्ना होते हुये वापस अपने अपने घर चले गये थे।

जाहिद खान ने मुझे 50,000 रु दिया था । आरोपी से मेमोरडम के आधार पर रुपये व वाहन को जप्त किया गया है।

घटना के अन्य आरोपी पुलिस के पहुचने की जानकारी लगने पर भूमीगत हो गये है। जिनकी सरगर्मी से तलाश पतासाजी की जा रही है।

ये मेवाती गैंग के सदस्य है जो वाहनो से धूम कर गैस कटर से एटीएम काटकार चोरी करने वाला अंतराज्यीय गिरोह है।

गिरफ्तार आरोपी को जप्ती माल विटारा ब्रेजा कार नं RJ45CF1048 के साथ कटनी लाकर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका :विपिन सिंह थाना प्रभारी कुठला, एच.एल.चौधरी निरी ० रोडियो,  उ.नि.नीरज दुबे साईबर सेल, उ.नि. रमेश कौरव, उ.नि.सेल्वाराज पिल्लई चौकी प्रभारी विलहरी , उ.नि. सिद्यार्थ राय चौकी प्रभारी बसस्टेण्ड , सउनि रजनीश भदौरिया , प्र.आर 472 संतोष सिंह प्र.आर .74 अशोक , आर 557 अतुल श्रीवास्तव , आर . सत्येन्द्र रातपूत , 158 आदर्श बघेल , 580 शिवकुमार पटेल , 24 उपेन्द्र , 364 उमारभण बागरी , 116 राकेश त्रिपाठी , 434 अविनाश मिश्रा , 520 दिनेश सेन , 76 गौरव सेन के द्वारा गैस कटर से एटीएम काटकार चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफतार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है ।

Exit mobile version