Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली वालों को लगा ‘करंट’: महंगी होगी बिजली- PPAC चार्ज में भारी बढ़ोतरी; 500 यूनिट से ज्यादा वालों की जेब कटेगी, फैक्ट्रियां शिफ्ट होने का डर

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली वालों को लगा 'करंट': महंगी होगी बिजली- PPAC चार्ज में भारी बढ़ोतरी; 500 यूनिट से ज्यादा वालों की जेब कटेगी, फैक्ट्रियां शिफ्ट होने का डर

Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली वालों को लगा ‘करंट’: महंगी होगी बिजली- PPAC चार्ज में भारी बढ़ोतरी; 500 यूनिट से ज्यादा वालों की जेब कटेगी, फैक्ट्रियां शिफ्ट होने का डर

नई दिल्ली: दिल्ली की जनता और यहां के व्यापारियों को भीषण गर्मी के बीच एक बहुत बड़ा और तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली में बहुत जल्द बिजली के दाम बढ़ने जा रहे हैं। बिजली नियामक आयोग के नए आदेश के बाद दिल्ली में बिजली की दरों में 1 प्रतिशत से लेकर 3.30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इसका असर दिल्ली के सभी उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा।

 किसे मिलेगी राहत और किसका बढ़ेगा बिल?

बिजली विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार की सब्सिडी के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी से फिलहाल सुरक्षा मिलेगी:

 PPAC चार्ज में हुई भारी बढ़ोतरी, 10 जून से नई दरें लागू

आयोग ने दिल्ली की अलग-अलग बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों (Discoms) के पावर परचेज एग्रीमेंट कॉस्ट (PPAC) यानी पावर परचेज चार्ज में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है:

बिल पर कब दिखेगा असर?: आपको बता दें कि बिजली की ये नई दरें 10 जून 2026 से ही चुपचाप लागू हो चुकी हैं। इसका सीधा झटका उपभोक्ताओं को अगले महीने यानी जुलाई 2026 में आने वाले बिजली बिलों में साफ तौर पर दिखाई देगा।

CTI ने दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, दी ये बड़ी चेतावनी

बिजली के दाम बढ़ते ही दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Exit mobile version