Katni Excise Action: कटनी में अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’; 73 हजार से अधिक का माल जब्त, 9 पर केस दर्ज

Katni Excise Action: कटनी में अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 73 हजार से अधिक का माल जब्त, 9 पर केस दर्ज

Katni Excise Action: कटनी में अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’; 73 हजार से अधिक का माल जब्त, 9 पर केस दर्ज

कटनी: जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शनिवार को ताबड़तोड़ दबिश दी। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कच्ची शराब और बनाने की सामग्री बरामद की गई है, जिससे अवैध शराब का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 बहोरीबंद और कुठला क्षेत्र में चला आबकारी का हंटर

आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपनीय सूचनाओं और जन-शिकायतों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया:

9 प्रकरण पंजीबद्ध, 73 हजार से अधिक का माल नष्ट

इस कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए आबकारी विभाग ने बताया कि पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 73,650 रुपये आंकी गई है:

आबकारी टीम की मुस्तैदी

इस पूरी सफल कार्रवाई में वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आरक्षक रामसिंह, राजेश गोंटिया और अनुराग शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि कटनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Exit mobile version