DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
कोच्चि (केरल): दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनावों में परचम लहराने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अब वामपंथी छात्र राजनीति के गढ़ माने जाने वाले राज्य केरल में एक बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कोच्चि जिले के त्रिपुनिथुरा स्थित गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज के यूनियन चुनावों में ABVP ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटों पर कब्ज़ा जमा लिया है।
SFI के लंबे दबदबे का अंत
त्रिपुनिथुरा का यह गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज लंबे समय से स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का मजबूत किला माना जाता था। इस कॉलेज यूनियन पर दशकों से SFI का एकतरफा नियंत्रण रहा था। हालांकि, इस बार के चुनाव नतीजों ने केरल की छात्र राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।
ABVP ने इस चुनाव में यूनियन की सभी प्रमुख सीटों पर शानदार जीत हासिल की, जिससे SFI के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व का खात्मा हो गया है