Site icon Yashbharat.com

Jharkhand Police को इस खास कुत्ते की तलाश, ढूंढ़ने वाले को 11 हजार इनाम…

dog thief ranchi

रांची। Jharkhand News, Jharkhand Samachar झारखंड के रांची में कुत्ता चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना में कुत्ता चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी रातू रोड इंद्रपुरी निवासी श्रेयस कुमार पिता संजय कुमार ने दर्ज कराई है। श्रेयस के अनुसार आठ अप्रैल को संध्या सात बजे सड़क पर कुत्ते को टहला रहा था।

इसी बीच स्कूटी सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और कुत्ते को युवक के हाथ से छीनकर फरार हो गए। दोनों युवक टोपी पहने हुए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवकों का कुछ अतापता नहीं चला तो थाने में जाकर शिकायत की गई। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी कुत्ता नहीं मिल सका है। युवक के बताये हुलिये के अनुसार पुलिस अज्ञात युवकों को ढूंढ रही है।

कुत्ता का पता बताने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा

कुत्ता से मालिक को कितना प्रेम था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। कुत्ते के सकुशल बरामदगी के लिए 11 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार कुत्ता पग नस्ल का था। आयु करीब चार वर्ष थी। प्यार से उसका नाम डुगु रखा गया था।

Exit mobile version