फैजल खान उर्फ खान सर (Khan Sir) की मुश्किलें बढ़ीं तलाश कर रही पुलिस

पटना में खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कतिथ फायरिंग में उन पर fir दर्ज है। पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं कई आरोपी

फायरिंग और हंगामे से जुड़े इस मामले में पहले ही ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्डों को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।

पुलिस अब इस पूरे मामले में खान सर की भूमिका की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। चर्चा यह भी है कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में हुए विवाद और फायरिंग मामले में मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर (Khan Sir) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने इस मामले में उन्हें नामजद आरोपी बनाया है और अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस बीच कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की मौजूदगी लगातार बनी रही। कई छात्र मामले को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की मांग करते नजर आए। वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

विवाद के बाद कोचिंग सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। पुलिस कई बार मौके पर पहुंची और छात्रों से वहां से हटने की अपील करती रही। छात्रों का कहना था कि परीक्षा नजदीक है और ऐसे माहौल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कुछ छात्रों ने मांग की कि मामले को शांत कराया जाए और निर्दोष छात्रों को परेशानी से बचाया जाए। छात्रों ने पथराव और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। इसी दौरान छात्रों को यह सूचना भी मिली कि शनिवार को एक घंटे की कक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कोचिंग सेंटर के बाहर हलचल और बढ़ गई।

Exit mobile version