Site icon Yashbharat.com

पंजाब के फिरोजपुर में अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार, दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत 15 से अधिक गंभीर

06 06 2026 collision between truck pickup van m

टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कई लोग वाहन के भीतर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में शुरू किया गया।

अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप गाड़ी में सवार करीब 30 लोग अपने एक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सुबह 3:30 बजे घर से रवाना हुए थे। रास्ते में पेट्रोल डलवाने के बाद, जैसे ही उनका वाहन जनगांव वाला मोड़ के पास पहुंचा, सड़क के बीच खड़ी एक ट्रॉली से उनकी पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई और गाड़ी पलट गई।

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में फाजिल्का रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना जंगा वाले मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी और घोड़ा ट्रॉला के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई।

Exit mobile version