भारत में लैंड रोवर डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग शुरू: 34 लाख रुपये तक सस्ती होगी SUV, पुणे प्लांट में असेंबल होगी ‘Defender 110’
नई दिल्ली / पुणे: लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Defender 110) का भारत में ही (पुणे स्थित प्लांट) लोकल प्रोडक्शन/असेंबली शुरू कर दिया है। लोकल मैन्यूफैक्चरिंग शुरू होने से इस दमदार SUV की कीमतों में 34 लाख रुपये तक की भारी गिरावट आएगी।
यूरोप के बाहर भारत बना पहला लोकल मैन्यूफैक्चरिंग हब
JLR इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि भारत, यूरोप के बाहर पहला ऐसा बाजार बन गया है जहाँ डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग की जा रही है।
ग्लोबल मार्केट के लिए डिफेंडर का मुख्य प्रोडक्शन सेंटर स्लोवाकिया (Nitra Plant) ही रहेगा, जहाँ डिफेंडर ऑक्टा, डिफेंडर 90 और डिफेंडर 130 जैसे मॉडल्स बनते रहेंगे।भारत में पुणे असेंबल डिफेंडर ‘X-Dynamic HSE’ वैरिएंट में 2.0-लीटर व 3.0-लीटर पेट्रोल और 3.0-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी। भारत में लैंड रोवर डिफेंडर की लोकल मैन्यूफैक्चरिंग शुरू: 34 लाख रुपये तक सस्ती होगी SUV, पुणे प्लांट में असेंबल होगी ‘Defender 110’
कीमतें घटने से बिक्री में 20% उछाल की उम्मीद
वर्तमान में भारत में डिफेंडर के 16 वैरिएंट्स उपलब्ध हैं, जिनकी दिल्ली में ऑन-रोड कीमत ₹1.24 करोड़ से लेकर ₹3.02 करोड़ तक है। स्थानीय असेंबली के कारण टॉप मॉडल करीब ₹34 लाख तक सस्ता हो जाएगा।JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा के अनुसार, पिछले साढ़े तीन सालों में भारत में डिफेंडर की 9,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं और यह कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है।कीमतों में आई इस बड़ी कमी के बाद कंपनी को भारत में डिफेंडर की बिक्री में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
JLR के चीफ कमर्शियल ऑफिसर लेनार्ड हूर्निक ने कहा कि भारत में लोकल मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करना कंपनी की ‘Reimagine’ (रीइमैजिन) रणनीति का अहम हिस्सा है, जिससे भारतीय ग्राहकों की भारी मांग को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।












