कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के दशहरा चल समारोह को अनुशासित और बहुरूप बनाने में कटनी दशहरा महोत्सव समिति का योगदान सराहनीय रहा। समिति के सदस्यों ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास दोपहर से ही प्रतिमाओं को श्रंखलाबद्ध करके अनुशासित रूप देने का प्रयास किया, साथ ही सायं 07 बजे हनुमान जी की आरती कराकर दशहरा चल समारोह प्रारंभ किया गया। जुलूस के आगे कटनी दशहरा के सूत्रधार स्व रामदास अग्रवाल लल्लू भैया की तस्वीरमय वाहन चल रहा था। स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों के हाथों से श्री हनुमानझंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। मंदिर के समीप समिति द्वारा बनाए गए मंच के माध्यम से समस्त दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों का एवं शहर के गणमान्य जनों का टीका लगाकर एवं जय माता दी पटका पहनाकर स्वागत किया जाता रहा। मंच पर देश की नंबर-1 न्यूज वेबसाइट YASHBHARAT.COM के कार्यवाहक संपादक एवं जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित विवेक शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन समाजसेवी विक्रम खम्परिया, श्रीमति रजनी सोनी, श्रीमती मंजूषा गौतम एवं पूर्व पार्षद पवन यादव द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान समिती सदस्य अमर ताम्रकर, ललित सोनी(लल्लू), संदीप गुप्ता, रौनक खंडेलवाल, अनिल ताम्रकार, मनोज निगम, प्रदीप द्विवेदी, हितेन्द्र स्वर्णकार, मोहन जायसवाल, अमित गुप्ता सहित अन्य का सहयोग बना रहा।
सराहनीय एवं आकर्षण का केंद्र रहा कटनी दशहरा महोत्सव समिति का मंच












