PAK vs SL: उधर वेलिंग्टन में भारत की जीत का जश्न, इधर लाहौर में ‘पाकिस्तान दहन’- 110 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

Asia Cup 2025 विवाद: टीम इंडिया से भिड़ंत के बाद हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध, सूर्या-बुमराह को भी सजा

PAK vs SL: उधर वेलिंग्टन में भारत की जीत का जश्न, इधर लाहौर में ‘पाकिस्तान दहन’- 110 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

लाहौर: एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट फैंस न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में अपनी ही टीम का बड़ा फजीहत भरा कांड हो गया। पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर बखिया उधेड़ी।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए 50 ओवर के इस वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम पूरे 50 ओवर खेलना तो दूर, आधे ओवर भी नहीं टिक सकी और महज 25.3 ओवर में 110 रनों पर ढेर हो गई।

बाबर आजम की 29 रन की पारी बनी ‘सर्वश्रेष्ठ’

शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में उतरी पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि 11 में से सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई (Double Digit) का आंकड़ा छू सके। बाकी के 7 बल्लेबाज तो आयाराम-गयाराम की तर्ज पर सिंगल डिजिट में पवेलियन लौट गए।

  • बाबर आजम: 33 गेंदों में 29 रन (5 चौके) – टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।
  • हसन नवाज: 17 रन
  • शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान): 13 गेंदों में 15 रन (2 छक्के)
  • अराफात मिन्हास: 10 रन

टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों में से अकेले बाबर आजम ही ऐसे रहे जिन्होंने 10 का आंकड़ा पार किया।

दिलशान मदुशंका का ‘पंजों’ का वार, ढह गया पाकिस्तान

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका के पास पाकिस्तान के पास कोई जवाब नहीं था। मदुशंका ने घातक गेंदबाजी करते हुए 8.3 ओवर में महज 34 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान के चूरू में दर्दनाक सड़क हादसा: गोगामेड़ी मंदिर दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के समेत 6 लोगों की मौत, 7 महीने की बच्ची गंभीर

मदुशंका के अलावा सहन अराचिगे ने 24 रन देकर 2 विकेट झटके, जबकि इशान मलिंगा और दुनिथ बेल्लालागे के खाते में 1-1 सफलता आई। श्रीलंका की इस कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।