MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शराब कांड की गाज के बाद 3 जिलों के कलेक्टर और SP बदले, देखें ट्रांसफर लिस्ट
भोपाल: मध्य प्रदेश शासन ने 27 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। देवास में जहरीली शराब कांड से हुई मौतों के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए देवास कलेक्टर और एसपी दोनों को हटा दिया है। इसके अलावा सागर और सिवनी जिलों में भी नए कलेक्टर व एसपी की पदस्थापना की गई है।
तबादला सूची: आईएएस (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापना
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है:
श्रीमती नेहा मीना (2014): सिवनी कलेक्टर से स्थानांतरित कर देवास का नया कलेक्टर बनाया गया है।
श्री दिलीप कुमार यादव (2014): प्रबंध संचालक (MP Tourism Development Corporation) से सागर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
श्रीमती अंजू अरूण कुमार (2017): उप सचिव (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) से सिवनी की नई कलेक्टर बनाई गई हैं।
श्रीमती प्रतिभा पाल (2012): सागर कलेक्टर से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल बनाया गया है।
श्री ऋतुराज (2015): देवास कलेक्टर के पद से हटाकर उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची: आईपीएस (IPS) अधिकारियों की नई पदस्थापना
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 IPS अफसरों का स्थानांतरण कर 3 जिलों के एसपी बदले गए हैं:
श्री संजीव कुमार सिन्हा (2016): सेनानी 14वीं वाहिनी वि.स.बल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, जिला-सागर।
श्री आदित्य मिश्रा (2018): पुलिस अधीक्षक, बालाघाट से पुलिस अधीक्षक, जिला-देवास।
श्री अनुराग सुजानिया (2014): पुलिस अधीक्षक, सागर से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
श्री पुनीत गहलोत (2017): पुलिस अधीक्षक, देवास से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
कार्रवाई के पीछे की वजह
देवास में हाल ही में हुए शराब कांड में लोगों की मौत के बाद शासन स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी थी। इसी के चलते जिला प्रशासन और पुलिस कमान दोनों में त्वरित बदलाव किया गया है। इसके अलावा सागर जिले में भी प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर व एसपी दोनों को बदला गया है। MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: शराब कांड की गाज के बाद 3 जिलों के कलेक्टर और SP बदले, देखें ट्रांसफर लिस्ट















