भारतीय क्रिकेट में ‘श्रेयस युग’ की शुरुआत: अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री, सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
भारतीय क्रिकेट में 'श्रेयस युग' की शुरुआत: अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री, सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
भारतीय क्रिकेट में ‘श्रेयस युग’ की शुरुआत: अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20I कप्तान; 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री, सूर्यकुमार यादव टीम से बाहर
मुंबई/BCCI मुख्यालय: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर शनिवार को पूरी तरह विराम लग गया.बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ इस साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है.आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने वाले श्रेयस अय्यर को आधिकारिक तौर पर भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है.
वहीं, इस चयन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर 15 साल के युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सीनियर भारतीय टीम में एंट्री रही है, जिन्हें तीनों ही बड़े टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया है.दूसरी ओर, पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म और कलाई की चोट के चलते टीम से पूरी तरह बाहर (Drop) कर दिया गया है.