IPL 2026: धोनी के आखिरी सीजन और 10 बड़ी बातें जो फैंस को जाननी चाहिए, आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और यह सीजन फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेलेगी। फाइनल मुकाबला 31 मई को होगा। इस बार कुल 10 टीमों के बीच 74 मैच खेले जाएंगे।
1. नए वेन्यू और होम ग्राउंड
RCB के दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में।पंजाब किंग्स चार मैच न्यू चंडीगढ़ और तीन धर्मशाला में। राजस्थान रॉयल्स चार मैच जयपुर और तीन गुवाहाटी में।
2. मैच फॉर्मेट और टाइमिंग
10 टीम को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A: CSK, KKR, RR, RCB, PBKS ग्रुप B: MI, SRH, GT, DC, LSG, टीमें अपने ग्रुप से एक बार और दूसरे ग्रुप से दो बार खेलेंगी।मैच समय: शाम 7:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे।
3. बड़े ट्रेड और ऑक्शन
संजू सैमसन RR से CSK में गए, बदले में रवींद्र जडेजा और सैम करन आए।मोहम्मद शामी SRH से LSG में, मयंक मार्कंडे KKR से MI में, अर्जुन तेंदुलकर MI से LSG में। ऑक्शन में सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी: कैमरन ग्रीन (KKR – ₹25.2 करोड़)।
4. चोटों का असर
पैट कमिंस (SRH) पहले हाफ में नहीं खेलेंगे।जोश हेजलवुड (RCB) शुरुआती मैचों में अनुपलब्ध।लॉकी फर्ग्यूसन (PBKS) और बेन डकेट (DC) बाहर।
5. बड़े नाम इस बार गायब
ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस, मोईन अली, आंद्रे रसेल।
6. सपोर्ट स्टाफ में बदलाव
RR: कुमार संगाकारा हेड कोच और क्रिकेट डायरेक्टर। KKR: अभिषेक नायर हेड कोच, शेन वॉटसन असिस्टेंट कोच।
7. एमएस धोनी का आखिरी सीजन?
CSK फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल: क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा?
8. BCCI के नए नियम
मैच वाले दिन कोई टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकती।दो से अधिक प्रैक्टिस मैच की इजाजत नहीं। प्रैक्टिस नेट्स शेयर नहीं होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ ट्रैवल की अनुमति नहीं। LEB बोर्ड के पास बैठने पर रोक।
- खिलाड़ियों पर नए दबाव- चोटें, नए नियम और सीमित प्रैक्टिस से टीमों को रणनीति बदलनी पड़ेगी।
10. IPL 2026 का रोमांच
नए ग्रुप, नए होम ग्राउंड, बड़े ट्रेड और युवा खिलाड़ी फैंस के लिए रोमांचक मुकाबले लाएंगे।
