Site icon Yashbharat.com

India Pakistan War News Live आधी रात अब भारत की तरफ से भी पाकिस्‍तान में जवाबी कार्रवाई

जैसलमेर में लॉकडाउन, उरी में फि‍र गोलाबारी शुरू; गुजरात में 15 मई तक पटाखे-ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक

भारत के 26 शहरों व जिलों में पाकिस्‍तान की तरफ से हमला किया गया है. आधी रात को अब भारत की तरफ से भी पाकिस्‍तान में जवाबी कार्रवाई की जा रही है। चार शहरों में भारत ड्रोन से हमला कर रहा है. जैसलमेर, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, पुंछ, जम्‍मू, कठुआ में पाकिस्‍तान के ड्रोन देखे गए

India Pakistan War News Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार भारत पर हमला किया जा रहा है. कुल 26 शहरों व जिलों में यह हमले किए गए. इंडियन आर्मी पाकिस्‍तान के ड्रोन अटैक का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि आईएमएफ ने पाकिस्‍तान का 20 हजार करोड़ का लोन पास कर दिया है. भारत इस दौरान वोटिंग से दूर रहा. भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्‍तान की तफ से राजस्‍थान से लेकर पंजाब और जम्‍मू-कश्‍मीर से सटी सीमाओं पर उकसावे की कार्रवाई की गई है. पाकिस्‍तान के ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आए. जैसलमेर, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोर्ट, पुंछ, जम्‍मू, कठुआ में पाकिस्‍तान के ड्रोन देखे गए. पाक्रिसतान की तरफ से लगातार मिसाइल फायर किए जा रहे हैं. जवाब में भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम आसिम मुनीर की सेना को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं. श्रीनगर से लेकर चंडीगढ़, बाडमेर तरनतारन हर जगह ब्‍लैकआउट कर दिया गया है.

पाकिस्तान की हरकतें उसकी हताशा को दर्शाती हैं. उसने नागरिक उड़ानों को ढाल बनाकर और हवाई क्षेत्र खुला रखकर ड्रोन हमले किए, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है. भारत ने न केवल इन हमलों को नाकाम किया, बल्कि जवाब में पाकिस्तान के वायु रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक रडार सिस्टम नष्ट हुआ. यह भारत की साइलेंट किलर हथियारों, जैसे रुद्रम-1, SCALP, और स्काई स्ट्राइकर ड्रोनों की क्षमता को दर्शाता है.

Exit mobile version