ट्रक चालक व अधिवक्ता भजीते के विवाद में थाने की सीमा लांघ कर कूदे सहायक उपनिरीक्षक के साथ हुई झूमा झपटी, देररात कटनी-शहडोल मार्ग पर 3 घंटे लगा रहा जा
कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत कटनी-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जुहला स्थित सरपंच ढाबा के पास देररात ट्रक चालकों और पुलिस के बीच विवाद व मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि मामूली बात पर शुरू हुए के विवाद बढऩे पर पहले तो कुठला थाना में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक अपने अधिवक्ता भतीजे के पक्ष में पैरवी करने गए थे लेकिन मौके पर कहानी उल्टी हो गई और प्रताडि़त ट्रक चालकों ने सहायक उपनिरीक्षक की ही आवभगत कर दी। हालांकि अभी यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया या नहीं, इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन पिछले कुछ समय से पुलिस अधिकारियों के परिजन ही पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। बहरहाल घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुठला थाना में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक का भतीजा जो पेशे से अधिवक्ता भी है, कलरात अपना पालतू डॉग घूमा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरे ट्रक की ठोकर अधिवक्ता के पालतू डॉग को लग गई। इसके बाद अधिवक्ता और उसके साथियों ने ट्रक चालक के साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी। इतना ही नहीं अधिवक्ता ने इस बात की सूचना कुठला थाने में पदस्थ अपने सहायक उपनिरीक्षक चाचा को दी तो वो भी अपने थाने की सीमा लांघ कर अपने भतीजे के पक्ष में मौके पर पहुंच गए। सूत्रों की माने तो अपने वर्दीधारी चाचा के मौके पर पहुंचते ही अधिवक्ता भतीजा और अधिक आक्रोश में आ गया और ट्रक चालक के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसे जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। बताया जाता है कि अपने साथी के साथ अत्याचार होता देख दूसरे ट्रकों के चालक भी मौके पर रूक गए। जिसके बाद बाजी पलट गई और ट्रक चालकों ने कटनी-शहडोल मार्ग पर जाम लगा कर अपने थाने की सीमा लांघ कर अपने अधिवक्ता भतीजे के पक्ष में धौंस दिखा रहे सहायक उपनिरीक्षक की ही जमकर आवभगत कर दी। बताया जाता है कि हाइवे जाम होने की सूचना मिलने के बाद एनकेजे, कुठला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय भी मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत कराया। बताया जाता है कि विवाद शांत होने के बाद ट्रक चालकों ने ट्रक में हुई तोडफ़ोड़ व नुकसान की भरपाई कराने की बात पर अड़ गए। जिसके बाद ट्रक चालकों को नुकसान का पैसा भी दिया गया। जिसके बाद ट्रक चालक जाम खोलकर आगें रवाना हुए। बहरहाल देररात इतना विवाद होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई पुलिस के द्धारा की गई, इस बात की जानकारी नहीं है।
जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी- पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक की चपेट में पालतू डाग के चपेट में आने के बाद विवाद हुआ था। विवाद बढऩे पर ट्रक चालकों ने एकत्रित होकर सडक़ पर जाम भी लगा दिया था। सूचना पर पुलिस अधिकारी और एक दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। ट्रक चालक भी पंजाब के थे वो भी इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं करना चाहते थे। इसलिए यह मामला मौके पर शांत हो गया।
