Site icon Yashbharat.com

युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी,ईद की खुशियां मातम में बदली,एक ही दिन दो मुस्लिम परिवारों में हुआ हादसा

IMG 20241218 WA0017 1

युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी,ईद की खुशियां मातम में बदली,एक ही दिन दो मुस्लिम परिवारों में हुआ हादस

कैमोर। कल 21 मार्च को ईद पर्व के मुबारक मौके पर कैमोर के दो परिवारों में हुए हादसों ने ईद के उल्लास को मातम में बदल दिया। खलवारा बाजार के एक कुएं से 16 वर्षीय किशोरी की लाश निकाले जाने और पोस्टमार्टम के लिए विजयराघवगढ़ शासकीय सामुदायिक केंद्र भेजे जाने के कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि नगर के वार्ड क्रमांक 15 अमरैयापार स्थित एक मकान में किसी युवती का शव रस्सी के सहारे लटकता पाया गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद भिजवा दिया। रात भर शव मर्चुरी में रखने के बाद आज सुबह युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरैयापार निवासी मंसूर भाई के यहां कल सुबह से ईद का उल्लास था। घर मे सिवइयां बनी थी। परिवार के लोग पड़ोसियों और रिश्तेदारों को ईद की बधाइयां दे रहे थे। पूरा दिन ईद की खुड़ियों के बीच बीता। अचानक शाम को मंसूर भाई की लगभग 20 – 21 वर्षीय बेटी अमरीन का शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। यह हादसा देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सभी बदहवास और गमगीन हो गए। पड़ोसियों को भी यह दुःखद खबर मिली तो वे भी घर पहुंच गये। मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक ही दिन मुस्लिम परिवारों में हुई दो घटनाओं से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उल्लेखनीय है कि कल ही कैमोर के खलवारा बाजार स्थित एक कुएं में 16 वर्षीय कुशोरी का शव बरामद हुआ था जो दो – तीन दिनों से लापता थी। किशोरी के माता – पिता मैहर में रहते थे जबकि किशोरी अपने मामा के घर खलवारा बाजार में रहती थी। वह खलवारा बाजार स्थित पीएमश्री शासकीय स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा थी। पुलिस ने खलवारा बाजार में किशोरी और अमरैयापार में युवती की संदिग्ध मौत पर मर्ग कायम कर लिया है। दोनो घटनाओं में किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की खबर नहीं है। इनकी मौतों का कारण क्या है इसका खुलासा अब पुलिस की जांच के बाद ही होगा। बहरहाल एक ही दिन दो – दो मौतों से नगर का माहौल गमगीन नज़र आ रहा।

Exit mobile version