Site icon Yashbharat.com

अपराध करने की नियत से देशी सुअर मार बम लेकर घूम रहे दहशतगर्द को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20260322 WA0155

अपराध करने की नियत से देशी सुअर मार बम लेकर घूम रहे दहशतगर्द को रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्ता

 

कटनी – रंगनाथ पुलिस को गत दिबस पेट्रोलिंग के सूचना मिली की एक व्यक्ति का काली क्रीम कलर की टीशर्ट व ब्लैक कलर का लोवर पहने है जो नया गांव लखेरा पाण्डेय का बगीचा के पास एक देशी सुअर मार बम लिये अपराध करने की नियत से घूम रहा है जो रंगनाथनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुची जहा देखा कि एक व्यक्ति जिलेटिन की पन्नी लिये घूम रहा है जो संदेह्स्पद स्थिति को देखते हुये पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकडकर संदेही से उसके हाथ मे लिये पन्नी को खोलकर देखा जो उसके पास रखी पन्नी में एक नग देशी सुअर मार बम मिला जो संदेही से नाम पता पूछने पर प्रकाश उर्फ पिक्कू पाण्डेय बताया जो देशी सुअर मार बम रखने के संबध में कागजाद नही होना बताया जो आरोपी के विरूध्द 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मामला पंजीबध्द किया गया । आरोपी के पूर्व में भी कई अपराध है एंव गिरफ्तारी वारंट भी है जो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । कार्यबाही मे उप.निरी.अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर.अजय तिवारी, प्र.आर. प्रमोद पाठक, प्र.आर.पवन पाठक, प्र.आर.महेन्द्र दुबे, प्र.आर. रामनरेश शुक्ला, आर. रोशन यादव,बृजेश यादव ,म.आर.रूचिका अग्रहरि एनआरएस योगेश की सराहनीय भूमिका रही ।

Exit mobile version