Site icon Yashbharat.com

शासकीय अवकाश रविवार को भी नागरिकों को मिली बकाया कर जमा करने की सुविधा,सोमवार को दो स्थलों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर

IMG 20260322 WA0113

शासकीय अवकाश रविवार को भी नागरिकों को मिली बकाया कर जमा करने की सुविधा,सोमवार को दो स्थलों पर आयोजित होंगे विशेष शिवि

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के शेष बचे दिनों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की सुविधा तथा निगम के बकाया करों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय अवकाश के दिनों में भी विशेष शिविरों सहित निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखकर बकाया करों को जमा करने की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसका लाभ उठाया।

राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा अवकाश के दिन रविवार को भी सुभाष चौक तथा माई नदी के पास विशेष शिविर का आयोजन कर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराकर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शिविर के दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर स्थलों का सतत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की कार्यवाही की गई। वही गठित दल द्वारा भी बकायेदारों से डोर टू डोर संपर्क कर बकाया करों को समय से जमा कर भविष्य में होने वाली परेशानी से बचने की जानकारी दी गई।

कर वसूली अभियान के तहत सोमवार 23 मार्च को शहर के दो प्रमुख स्थलों सुभाष चौक एवं खेर माई मंदिर के पास विशेष कर वसूली शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपने बकाया जलकर एवं संपत्ति कर आसानी से जमा कर सकेंगे।
निगम प्रशासन ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय पर अपने बकाया कर जमा करें एवं अधिभार से बचें।

Exit mobile version