सिवनी NH-44: निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला, वीडियो वायरल
सिवनी NH-44: निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला, वीडियो वायरल
सिवनी NH-44: निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला, वीडियो वायरल
सिवनी NH-44: निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला, वीडियो वायरल, शुक्रवार सुबह पंजाब से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे निहंग सिखों के जत्थे और सिवनी जिले के मड़ई टोल के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। टोल शुल्क को लेकर विवाद तब हिंसक रूप ले लिया जब कुछ सदस्य गाड़ी से उतरकर कर्मचारियों से भिड़ गए। तीन वाहन – PB 01 F 8387, PB 09 AR 4181, और PB 09 AP 5266 – इस घटना में शामिल थे। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिवनी NH-44: निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला, वीडियो वायरल
शुक्रवार सुबह पंजाब से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे निहंग सिखों के जत्थे ने सिवनी जिले के मड़ई टोल पर हंगामा मचा दिया। टोल कर्मचारियों का आरोप है कि निहंग सिखों ने बिना टोल का भुगतान किए वाहनों को निकालने का प्रयास किया और बूम बैरियर तोड़ने की कोशिश की।
रोकने पर कार सवार कुछ सदस्य गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पांच-छह निहंग सिखों ने टोल प्रभारी मुनेश सिंह बघेल पर तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडों, घूंसों और लातों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। टोल प्लाजा पर अन्य कर्मचारी एकत्र हुए, लेकिन आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर महाराष्ट्र की ओर भाग गए। पूरी घटना टोल के CCTV कैमरों में दर्ज है, और पुलिस आरोपी की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।