राम जानकी संस्था का सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

राम जानकी संस्था का सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्

कटनी।। शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अग्रणी राम जानकी संस्था द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सभी सदस्याओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के अंतर्गत म्यूजिकल अंताक्षरी एवं स्टेज कंपटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर मंच पर पहुंचे, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक रंग और भी गहरा हो गया।
म्यूजिकल अंताक्षरी के दौरान गीत-संगीत की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। वहीं स्टेज कंपटीशन में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और रचनात्मकता का परिचय देते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सहयोग, उत्साह और सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।

Exit mobile version