Humsafar Train Nirasat: श्रीधाम, हमसफर एक्सप्रेस व जनशताब्दी समेत निरस्त की गईं 42 ट्रेनों की सेवा बहाल, निर्धारित समय से चलेंगी

Humsafar Train Nirasat: श्रीधाम, हमसफर एक्सप्रेस व जनशताब्दी समेत निरस्त की गईं 42 ट्रेनों की सेवा बहाल, निर्धारित समय से चलेंगी। अक्टूबर माह में रेल यात्रा प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेलमार्ग पर बुदनी-बरखेड़ा के मध्य तीसरी रेल लाइन को पुरानी पटरी से जोड़ने के काम के चलते रेलवे ने 42 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया था। लेकिन फिलहाल भोपाल रेल मंडल ने पटरी जोड़ने के इस काम को स्थगित कर दिया है। अत: उक्त ट्रेनों की सेवाएं पहले की तरह बहाल कर दी गई हैं। ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग से होकर नियमित समय सारणी के अनुसार चलती रहेगी। इसमें जनशताब्दी, इंटरसिटी, इंदौर पेंचवैली, पातालकोट, श्रीधाम व हमसफर एक्सप्रेस समेत करीब 42 ट्रेन शामिल है, जो 13 से 28 अक्टूबर तक निरस्त की गई थीं।

हालांकि रेल मंडल द्वारा यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या 139 जैसी अधिकृत पूछताछ सेवा पर ट्रेन की स्थिति के बारे में पता कर ही घर से निकलें।

इन ट्रेनों को किया गया था निरस्त

Exit mobile version