Site icon Yashbharat.com

Gold Price High: हार और अंगूठी खरीदने पर ₹2.42 लाख का बिल, समझें पूरा गणित

25% टैरिफ का झटका! संकट में भारत की ज्वेलरी इंडस्ट्री, लाखों नौकरियों पर मंडराया खतरा

25% टैरिफ का झटका! संकट में भारत की ज्वेलरी इंडस्ट्री, लाखों नौकरियों पर मंडराया खतरा

Gold Price High: हार और अंगूठी खरीदने पर ₹2.42 लाख का बिल, समझें पूरा गणित। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर चुका है। हालांकि ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को सिर्फ सोने की कीमत ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज और GST जैसे अतिरिक्त खर्च भी चुकाने पड़ते हैं, जिससे कुल बिल काफी बढ़ जाता है।

Gold Price High: हार और अंगूठी खरीदने पर ₹2.42 लाख का बिल, समझें पूरा गणित

कैसे बढ़ता है ज्वेलरी का खर्च

ज्वेलरी आमतौर पर 22 कैरेट सोने से बनाई जाती है, जिसका भाव 16 अप्रैल को ₹1,42,560 प्रति 10 ग्राम रहा। यदि कोई ग्राहक 10 ग्राम का हार बनवाता है, तो उसकी बेस कीमत यही मानी जाएगी। इसके बाद ज्वेलर का मेकिंग चार्ज जुड़ता है, जो डिजाइन के अनुसार 8% से 15% तक हो सकता है। औसतन 10% मेकिंग चार्ज जोड़ने पर ₹14,256 अतिरिक्त जुड़ते हैं। इस तरह हार की कीमत ₹1,56,816 हो जाती है। अब इस पर 3% GST भी लगता है, जो करीब ₹4,704 बैठता है। यानी कुल मिलाकर 10 ग्राम का हार ग्राहक को लगभग ₹1,61,520 का पड़ेगा।

5 ग्राम की अंगूठी का खर्च

इसी तरह 5 ग्राम की अंगूठी के लिए:

बेस प्राइस: ₹71,280
मेकिंग चार्ज (10%): ₹7,128
कुल: ₹78,408
GST (3%): ₹2,352

फाइनल कीमत: ₹80,760

कुल खर्च का हिसाब

अगर ग्राहक हार और अंगूठी दोनों खरीदता है, तो कुल खर्च करीब ₹2,42,280 तक पहुंच जाता है।

ज्वेलरी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

हॉलमार्क (HUID) वाली ज्वेलरी ही खरीदें
मेकिंग चार्ज पर मोलभाव जरूर करें
बायबैक पॉलिसी पहले ही समझ लें
हमेशा पक्का और डिटेल्ड बिल लें

सोने के बढ़ते दाम के बीच ज्वेलरी खरीदना अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे सिर्फ सोने का रेट देखकर नहीं, बल्कि पूरे खर्च का सही आकलन करके ही खरीदारी करें।

Exit mobile version