कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्रा चारू जैन का सुयश, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित

कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्रा चारू जैन का सुयश, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनि

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की पूर्व छात्रा सुश्री चारू जैन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया है। बी.एससी. कंप्यूटर साइंस की छात्रा चारू जैन ने वर्ष 2022 की मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर चयनित हुई हैं।

पिता  सुनील कुमार जैन तथा माता  संगीता जैन की पुत्री चारू जैन अपनी छात्रा जीवन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। प्राचार्य ने चारू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Exit mobile version