गुरु पूर्णिमा पर कन्या महाविद्यालय में किया गया पूर्व प्राध्यापकों का सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर कन्या महाविद्यालय में किया गया पूर्व प्राध्यापकों का सम्मा

कटनी-उच्‍च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्‍या महाविद्यालय, के सभागार में 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्‍वती की आराधना से हुई । इस कार्यक्रम में आमंत्रित शिक्षाविदद्वय पूर्व प्राचार्य श्रीमती विभा श्रीवास्‍तव एवं पूर्व ग्रंथपाल श्रीमती संध्‍या निगम को सम्‍मानित किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी व्‍यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्विक, अध्‍यात्मिक गुणो का विकास गुरू के सानिध्‍य होता है । गुरू ही अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला होता है । विभा श्रीवास्‍तव ने अपने संबोधन में गुरू शिष्‍य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू शिष्‍य का एक बार जो संबंध बनता है वह आजीवन बना रहता है । सच्‍चा गुरू कभी भी हद्रय से विस्‍मृत नही होता है । संध्‍या निगम ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि सभी के जीवन में दो गुरूओ का विशेष योगदान होता है जिसमे प्रथम गुरू मॉ होती है एवं द्वितीय गुरू शिक्षक । महाविद्यालय की छात्राएं रिषिका शुक्‍ला, आर्या बख्‍शी, सानिया खान ने गुरू के महत्‍व पर केन्द्रित प्रसतुति दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. साधना जैन ने आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि एक शिक्षक के रूप में हमारे सैकड़ों शिष्‍य होते है जिन्‍हे हम आगे बढ़ते हुए देखना चाहते है । इस अवसर पर माननीय मुख्‍यमंत्री के मुख्‍य आतिथ्‍य में राज्‍यस्‍तरीय कार्यक्रम कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रीना मिश्रा ने किया तथा तकनीकी सहयोग भीम बर्मन ने किया । कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम सहसंयोजक प्राध्‍यापक डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. किरण खरादी, बदंना मिश्रा, के.जे. सिन्‍हा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रोशनी पाण्‍डेय, विनेश यादव, नागेन्‍द्र यादव के अतिरिक्‍त समस्‍त शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्‍टॉफ एवं छात्राओ की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version