शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित

कटनी। सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत 2047 की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों के तहत सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन दो स्तरों पर किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकटवार्ड में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती नीरजा मीता आर्नल्ड की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रकाश नारायण द्विवेदी के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के विधायक श्री संदीप जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती बीना बनर्जी (पार्षद) एवं जनप्रतिनिधि श्री रजत जैन (मंडल अध्यक्ष) व प्रदीप उपाध्याय (महामंत्री) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में शा.उ.मा.वि. वेंकटवार्ड के अतिरिक्त मा.शाला खिरहनी, मा.शाला पहरुआ एवं हाई स्कूल कुठला के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंतिम सोपान में विधायक के कर कमलों द्वारा विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधि हेतु बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया एवं विद्यालय विकास हेतु घोषणा की गई, जिस हेतु समस्त विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

Exit mobile version