Latest

जिलाध्यक्ष ने विकसित भारत मोदी जी की गारंटी अभियान के तहत सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर को किया लॉन्च

...

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने आज जिला कार्यालय में विकसित भारत मोदी जी की गारंटी अभियान के तहत संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 को लॉन्च किया।

विकसित भारत मोदी जी की गारंटी अभियान में मांगे जाएंगे प्रदेश की जनता से सुझाव

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल होंगे जनता के महत्वपूर्ण राय

जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अमृतकाल में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत कैसा हो इसके लिए देश और प्रदेश की जनता की राय जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ष्विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान जनता से प्राप्त सुझावों को इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। श्री टण्डन ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जनता को मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

विकसित भारत को लेकर जानेंगे जनता की राय

श्री सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान को जम्मू.कश्मीर से लांच कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी यह अभियान लांच हो चुका है और अब इसे जिला लोकसभा और विधानसभा स्तर पर लांच किया जाएगा। लोगों से सुझाव लेने के लिए विभिन्न स्थानों पार्टी की बैठकों कार्यक्रमों में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा 9090902024 पर मिस्ड कॉल करके अथवा नमो एप डाउनलोड करके भी लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश की सभी 29 लोकसभाओं में एलईडी प्रचार रथ घूमेंगे। छोटी.छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर प्रत्यक्ष जनसंपर्क के माध्यम से भी लोगों से सुझाव लिये जाएंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी प्रकोष्ठ जिला विधानसभा स्तर पर संबंधित व्यवसायिक समूहों के साथ समाज के विभिन्न वर्गाे से परिचर्चा एवं संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र किए जाएंगे। अभियान के दौरान विभिन्न व्यवसायिक समूहों जैसे.बुद्धिजीवी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स अधिवक्ता शिक्षक डॉक्टर आईटी प्रोफेशनल्स उद्योगपति एवं व्यापारी कलाकार गायक सेलेब्रिटीज खिलाड़ी इंजीनियर पूर्व सैनिक पत्रकारों आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं स्व सहायता समूहों सहकारी कार्यकर्ताओं सरकारी कर्मचारी लाभार्थी कारीगरों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों आदि की अलग.अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी और उनसे सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में इस अभियान के लिए एक कैलेंडर तैयार किया जाएगाए जिसमें यह बताया जाएगा कि कबए कहांए किस वर्ग या व्यावसायिक समूह का सम्मेलन होगा तथा पार्टी की ओर से कौन नेता या जनप्रतिनिधि उनसे सुझाव एकत्र करेगा।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर से दो ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हार्ट और लिवर भेजा, दो लोगों को मिली नई जिंदगी

8 से 10 मार्च तक घर.घर जनसंपर्क अभियान

15 मार्च तक अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैए उसके बाद सुझाव पत्रों को संकल्प पत्र के लिए भेजा जाएगा। 2 और 3 मार्च को जिला केंद्रों पर मीडिया को अभियान की जानकारी दी जायेगी। 8 से 10 मार्च तक देश भर में घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संकल्प पत्र में सुझावों के लिए आमजन से लेकर खिलाड़ियोंए वकीलों या अन्य समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओंए व्यक्तियों के साथ गोष्ठी और संवाद किया जायेगा। नमो एप के माध्यम से 10 करोड़ ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे और देशभर से संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ सुझाव लिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में श्री दीपक टण्डन, श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री सुनील उपाध्याय, श्री रणवीर कर्ण, श्री आशुतोष शुक्ला, श्री अम्बरीष तिवारी, श्री सचिन तिवारी उपस्थित थे।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Related Articles

Back to top button