65 Train Cancelled: चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग के काम से 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल परिचालन प्रभावित

wp 1694186196535

65 Train Cancelled: चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग के काम से 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल परिचालन प्रभावित

रायपुर: शादी-विवाह के सीजन के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने झारसुगुड़ा और चांपा सेक्शन में चल रहे विकास और तकनीकी कार्यों के चलते 65 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। 26 नवंबर से 18 दिसंबर 2026 तक कुल 23 दिनों के लिए ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कई गाड़ियों को कैंसिल करने के साथ कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट (बीच रास्ते में समाप्त) किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनें बदले मार्ग और देरी से संचालित होंगी।

किन कार्यों के कारण लिया गया ब्लॉक?

झारसुगुड़ा यार्ड में काम: झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के तहत 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

चौथी रेल लाइन और ऑटो सिग्नलिंग: बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत चांपा स्टेशन को जोड़ने तथा चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम होगा, जिससे 6 से 18 दिसंबर के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

हसदेव एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव

7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को रायपुर तक चलाने के बजाय केवल कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा। चौथी रेल लाइन

 

इसे भी पढ़ें-  कटनी में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर ने दिए उड़नदस्ता दल गठित करने के निर्देश; बाहर से धान लाने वाले बिचौलियों पर दर्ज होगी FIR