स्वामित्व योजना: कटनी जिले में 58 हजार से अधिक लोगों को मिली आबादी भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री

इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य रोड शो; CM डॉ. मोहन यादव ने लांच की 'स्वामित्व योजना', 50 लाख परिवारों को मिलेंगी पक्की रजिस्ट्री

स्वामित्व योजना: कटनी जिले में 58 हजार से अधिक लोगों को मिली आबादी भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री

कटनी: स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब तक 58,313 पात्र व्यक्तियों के आबादी भूखंडों की निःशुल्क रजिस्ट्री और अधिकार अभिलेखों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी एसडीएम को अभियान के तहत शेष पात्र हितग्राहियों की प्रक्रिया समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

योजना के प्रमुख लाभ और प्रावधान

पूरी प्रक्रिया निःशुल्क: आवेदकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। पंचायत उपकर और अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी में छूट का प्रावधान किया गया है।

ऋण और योजनाओं में सहूलियत: राज्य शासन द्वारा 2 जून 2026 को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन रजिस्ट्री 2026 के क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया था। स्वामित्व दस्तावेज मिलने से संपत्ति के अधिकारों का स्पष्ट अभिलेखीकरण होगा और हितग्राहियों को बैंकों से ऋण लेने तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आसानी होगी।

तहसील और क्षेत्रवार पूर्ण रजिस्ट्रियों का विवरण

क्षेत्र / तहसीलपूर्ण रजिस्ट्रियां
ढीमरखेड़ा9,137
बहोरीबंद8,953
विजयराघवगढ़8,940
रीठी6,906
बड़वारा5,773
स्लीमनाबाद5,456
कटनी (तहसील)5,220
कटनी (शहरी)4,250
बरही3,678
कुल58,313
इसे भी पढ़ें-  पल्स पोलियो अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निभाई सक्रिय सहभागिता
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श