Site icon Yashbharat.com

देश मे सुख शांति समस्त जीवो के कल्याण के लिए नौतपा की भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या, 45 डिग्री तापमान के बीच 11 दिनों से धूनी के बीच बैठे तपस्वी बाबा

Picsart 26 05 28 15 54 26 785

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

देश मे सुख शांति समस्त जीवो के कल्याण के लिए नौतपा की भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या, 45 डिग्री तापमान के बीच 11 दिनों से धूनी के बीच बैठे तपस्वी बाब

 

कटनी – जहां 45 डिग्री तापमान में लोग घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं, वहीं कटनी जिले में एक तपस्वी बाबा नौतपा की भीषण गर्मी के बीच अग्नि तपस्या कर रहे हैं। डॉक्टर भी दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन इसी तपती गर्मी में हरिद्वार से आए तपस्वी बाबा आग की धधकती धूनी के बीच बैठकर कठिन साधना में लीन हैं। कटनी जिले के अमकुही पहाड़ी स्थित सिद्ध बाबा स्थान और मां दुर्गा मंदिर परिसर में चल रही यह अग्नि तपस्या लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंचायती अखाड़ा हरिद्वार से पहुंचे तपस्वी सेवादास महाराज 11 दिनों के संकल्प के साथ यह कठोर तप कर रहे हैं। तपस्वी बाबा सेवादास महाराज का कहना है कि उनकी यह अग्नि तपस्या भारत देश में सुख-शांति, जन जागृति और मानव सहित सभी जीवों के कल्याण के लिए है। नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी में आग की तपती धूनी के बीच बैठकर तप कर रहे बाबा को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोग तपस्या स्थल की परिक्रमा कर आशीर्वाद भी ले रहे हैं। बाबा ने बताया कि वे पंचायती अखाड़ा हरिद्वार से कटनी पहुंचे हैं और इससे पहले उत्तरप्रदेश के शामली जिले में अपने जन्मस्थान पर 11 फुट गहरे गड्ढे में दीपक के सहारे कई दिनों तक तपस्या कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनके गुरु बालक दास महाराज के आशीर्वाद से वे यह कठिन साधना कर रहे हैं। तपस्वी बाबा के अनुसार, इस तपस्या के दौरान वे 24 घंटे में केवल दो आलू का सेवन करते हैं, जबकि चाय और पानी लेते रहते हैं। उनका कहना है कि इस अग्नि तपस्या का उद्देश्य मानव, पशु-पक्षी और समस्त जीवों के दुख-दर्द दूर कर देश में शांति और सद्बुद्धि का संदेश फैलाना है।

Exit mobile version