Site icon Yashbharat.com

पुण्यतिथि पर कर्मयोगी पं. सत्येंद्र पाठक को सायना इंटरनेशनल स्कूल में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में किया गया बाबू जी का स्मरण

IMG 20260428 WA0033

पुण्यतिथि पर कर्मयोगी पं. सत्येंद्र पाठक को सायना इंटरनेशनल स्कूल में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में किया गया बाबू जी का स्मर

कटनी(YASHBHARAT.COM)। सायना इंटरनेशनल स्कूल, कटनी में सायना के संस्थापक परम पूज्य पं. सत्येंद्र पाठक ’बाबू जी’ की दसवीं पुण्य स्मृति के अवसर पर प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। प्रार्थना सभा में ‘रघुपति राघव राजा राम……….’ भजन की सुमधुर प्रस्तुति के बाद सायना के प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा, हेडमास्टर डाॅ. लोकेश दुबे, कमल सरेचा एवं रीत मोंगा सहित समस्त स्टाफ एवं बच्चों ने बाबू जी के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात सायना के प्राचार्य ने बाबू जी के सद्कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा व बच्चों के प्रति उनका प्रेम एवं स्नेह यादगार है। माननीय प्राचार्य ने बाबू जी के आदर्शों में चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि संघर्ष से न घबराकर उससे सीखने का कौशल बाबू जी के जीवन का मंत्र रहा है। ’हे राम! हे राम………‘ भजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Exit mobile version