Site icon Yashbharat.com

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रयास हो रहे सफल ताकि रक्तदान के प्रति आप हो सके जागृत

IMG 20250611 WA0018

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रयास हो रहे सफल ताकि रक्तदान के प्रति आप हो सके जागृ

कटनी- कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रयासों से लगातार रक्तदान के प्रति आम जनों मे जागरूकता लाने का प्रयास जारी है। जरूरत के समय जब अपने ही साथ छोड़ देते हैं, तब समिति के प्रयासों से कोई ना कोई युवा किसी का जीवन बचाने रक्तदान करने आगे आ जाता है।

इन्हीं प्रयासों के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। समिति के प्रयासों से अनेक जागरूक युवाओं ने रक्तदानकिया। एक स्वस्थ व्यक्ति किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर उसके जीवन की रक्षा कर सकता है। यह पुनीत कार्य आप भी कर सकते हैं और संस्था इसी उद्देश्य को लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के भरपूर प्रयासों में लगी है। रक्तदान के प्रति लोगों में जन जागृति लाने सोसाइटी लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में समिति के प्रयासों से रक्तदाता राकेश सोनी राजू यादव श्याम माटानी रोशन भाई भावेश रावलानी मुकेश कछवाहा विनोद जैन ने जिला अस्पताल ब्लड बैंक में जरूरतमंदों का जीवन बचाने रक्तदान किया।

Exit mobile version