विधायक संजय पाठक से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी: नरसिंहपुर के करेली से 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड पर
विधायक संजय पाठक से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी: नरसिंहपुर के करेली से 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड प
कटनी। विधायक संजय पाठक की फर्म से हुई लगभग 1.5 करोड़ (1 करोड़ 49 लाख 60 हजार) रुपये की साइबर ठगी के मामले में रंगनाथनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के करेली से 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने एक दिन की रिमांड हासिल की है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
खातों में रकम ट्रांसफर कर फैलाया था जाल
जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त को विधायक संजय पाठक की फर्म से 1,49,60,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी।
ठगी की यह राशि साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर होने के बाद इसमें से 4 लाख 20 हजार रुपये करेली निवासी आरोपी अनुज कुर्मी के खाते में भेजे गए थे।
इसके बाद अनुज ने यह राशि आर्यन, यशवंत और एक अन्य युवक के खातों में ट्रांसफर कर दी।
पुलिस ने जब पैसों के लेनदेन और ट्रांसफर की कड़ियों को जोड़ा, तो आरोपी पुलिस के रडार पर आ गए, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर चारों को करेली से धर दबोचा।
28 लाख रुपये खातों में फ्रीज, अन्य राज्यों में पुलिस की दबिश
पुलिस जांच के दौरान अब तक ठगी के 28 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कराए जा चुके हैं। पुलिस को मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें अंतरराज्यीय गिरोह की तलाश में विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया