श्रीमती आभा शुक्ला का दुःखद निधन, ढीमरखेड़ा विकास खंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ संदीप कुमार शुक्ला(बंटी) को मातृशोक, उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के शुक्ला परिवार में शोक की लहर

श्रीमती आभा शुक्ला का दुःखद निधन, ढीमरखेड़ा विकास खंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ संदीप कुमार शुक्ला(बंटी) को मातृशोक, उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के शुक्ला परिवार में शोक की लह

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के प्रतिष्ठित नागरिक एवं कटनी के ढीमरखेड़ा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ संदीप कुमार शुक्ला(बंटी) की पूज्य माता जी श्रीमती आभा शुक्ला का आज 15 अगस्त 2026, शनिवार की दोपहर 3 बजे के लगभग दुखद निधन हो गया। लगभग 76 वर्षीय श्रीमती आभा शुक्ला पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा नागपुर में गहन उपचार के बाद चिकित्सकों के परामर्श अनुसार घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। इसी बीच आज 15 अगस्त की दोपहर उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और फ़िर वो देवलोक गमन कर गई। श्रीमती आभा शुक्ला का अंतिम संस्कार कल 16 अगस्त 2026, रविवार की सुबह 10 बजे के लगभग उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित शुक्ला परिवार के पैतृक श्मशान घाट में किया जाएगा। श्रीमती आभा शुक्ला कन्या महाविद्यालय से सेवानिवृत्त सतीश कुमार शुक्ला एवं रजनीश कुमार शुक्ला की भाभी तथा शिक्षा विभाग में पदस्थ विभा शुक्ला व वंदना शुक्ला की जेठानी थी।

Exit mobile version