Site icon Yashbharat.com

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा

IMG 20260815 WA0070

स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरं

कटनी -शासकीय कन्या महाविद्यालय  में  देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आन-बान-शान के साथ फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दे।

उन्होंने छात्राओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Exit mobile version