Site icon Yashbharat.com

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर डीपीएस में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

IMG 20260816 WA0017

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर डीपीएस में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

कटनी -विगत दिवस देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ पूरे देश में मनाया गया । इस क्रम में डीपीएस कटनी में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के संस्थापक श्री उत्तमचंद जैन जी, सपत्नीक श्रीमती प्रभा जैन जी,शाखा निदेशक श्री अनुराग जैन जी, प्रबंध निदेशका श्रीमती जूही जैन जी, सह- निदेशक श्री अनुज जैन जी, सपत्नीक श्रीमती विभा जैन जी की के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर तथा पुष्प गुच्छ अर्पित कर माँ सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन कर एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उत्तमचंद जैन जी के द्वारा ध्वजारोहण किया किया गया तथा ध्वज को सलामी देते हुए विद्यार्थियों द्वारा परेड निकाली गई तथा राष्ट्रगान का गायन कर इस ऐतिहासिक लम्हे को गति प्रदान की गई।इसके उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में पधारे अतिथि महोदय का स्वागत कार्ड एवं पौधा भेंट कर किया गया । इसी क्रम में कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जैसे किसी ने देशभक्ति गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने संगीत संयोजन से दर्शकों का मनमोहन लिया, इतना ही नहीं बारी-बारी से विद्यार्थियों ने संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।बच्चों ने अपने भाषण के माध्यम से यह बताया कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण क्यों है तथा यह स्वतंत्रता हमें किन मूल्यों पर प्राप्त हुई है। इस पर भी प्रकाश डाला ,कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रबंध निदेशका श्रीमती जूही जैन जी ने समस्त नगर वासियों एवं विद्यार्थियों के नाम संबोधन में कहा कि यह स्वाधीनता हमें सहज ही प्राप्त नहीं हुई है। इसके लिए हमारे देश के अमर बलिदानियों जैसे- सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, रामप्रसाद बिस्मिल, महारानी लक्ष्मीबाई जैसे बड़े-बड़े महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को ये मुकाम प्रदान किया है। ऐसे में हम सभी भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा इसकी अस्मिता को बरकरार रखने का हर संभव प्रयास करें तथा हम जहाँ पर भी हों वहाँ पर अपनी देशभक्ति प्रस्तुत करने का कोई भी क्षण ना गवाएँ। हम सब अपने देश की आज़ादी को इसी तरह बरकरार रखने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखने एवं देश के स्मारकों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहें। इस प्रकार आज का कार्यक्रम सफल रहा ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक इमरोज़ नूर सर, नेहा गंभीर मिस, नेहा श्रीवास्तव मिस,रिचा राबर्टसन मिस, रिचा टंडन मिस, रागिनी मिस, रजत सर, अशोक राव सर, हर्षित चक्रवर्ती सर,साहिल सर,शहज़ादा खान सर ,प्रिंसी मिस, नीतोश्री मिस, प्रतीक्षा मिस, उदय सर,विक्की सर, मयूर एंथोनी सर, आकांक्षा विश्वकर्मा मिस, रुचि गुप्ता मिस आदि शिक्षकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version