Site icon Yashbharat.com

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडिल मार्च,‘देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति’: दीपक सोनी टंडन

Screenshot 20260816 202823 Chrome

वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडिल मार्च,‘देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति’: दीपक सोनी टंड

 

स्टेशन चौराहे से निकला कैंडिल मार्च, सुभाष चौक पर हुआ वंदे मातरम् का गायन

 

कटनी। कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रविवार को कटनी में कैंडिल मार्च निकाला गया। स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडिल लेकर राष्ट्रभक्ति और वंदे मातरम् के सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कहा वंदे मातरम आज़ादी की लड़ाई के दौरान लाखों लोगों को प्रेरित करने वाला गीत रहा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस नेताओं– सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उसके प्रति ‘घोर अनादर’ दिखाया

‘‘कांग्रेस ने न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ने वालों का ही नहीं, बल्कि देश के संविधान, उसकी संप्रभुता और अखंडता एवं देश के 140 करोड़ लोगों का भी अपमान किया है।’’

युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी या व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अम्बरीष वर्मा, आशीष गुप्ता बाबा, अंकिता तिवारी, सपना सरावगी, वागीश आनंद,सचिन तिवारी, मनीष दुबे, संदीप दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, सत्यनारायण अग्रहरि, मृदुल द्विवेदी, अवकाश जायसवाल, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल, वेंकटेश मिश्रा, अनुराग त्रिसोलिया, विमल साहू, मयंक गुप्ता, दीपक तिवारी, आशीष मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, अक्षय श्रीवास्तव, पारस जैन, राघवेंद्र खरे, आशु पटवा, शुभ सोनी, सचिन निषाद, हर्षित पटेल, आदि जैन, सिद्धांत जैन, हर्षप्रीत सिंह बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version