Site icon Yashbharat.com

YASHBHARAT.COM कार्यालय में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आजादी की वर्षगांठ, गरिमामय कार्यक्रम में संपादक आशुतोष शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

IMG 20260815 WA0061

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी(मध्यप्रदेश) के कचहरी चौक स्थित देश की नंबर-1 न्यूज वेबसाइट YASHBHARAT.COM कार्यालय में आजादी की वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर YASHBHARAT.COM के संपादक आशुतोष शुक्ला के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसके बाद राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का गायन किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। मिष्ठान वितरण के दौरान संस्थान के सदस्यों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संस्थान के राजा दुबे, विवेक शुक्ला, ऊषा पमनानी, रोहित सेन, अमन कुमार, पत्रकार साथी अंकुश रजक, तपन निषाद, पिंटू चतुर्वेदी, प्रभाकर सिंह, समाज सेविका साध्वी निगम, राजन सिंह, सौरभ सेन, अल्ताफ खान(मोंटी), कल्लू विश्वकर्मा सहित शहर के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Exit mobile version