समग्र आईडी की ई-केवाईसी के लिए निगम एवं जोन कार्यालयों में सुविधा उपलब्ध,निगम प्रशासन ने नागरिकों से समग्र ई -केवाईसी कराने की अपील

समग्र आईडी की ई-केवाईसी के लिए निगम एवं जोन कार्यालयों में सुविधा उपलब्ध,निगम प्रशासन ने नागरिकों से समग्र ई -केवाईसी कराने की अपी

 

कटनी – नगर पालिक निगम कटनी की सीमा में निवासरत ऐसे नागरिक, जिनकी समग्र आईडी बनी हुई है, लेकिन किन्हीं कारणों से अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई है, वे निर्धारित समय-सीमा में अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं। नागरिक समग्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम कार्यालय सहित खिरहनी एवं माधवनगर जोन कार्यालयों में भी नागरिकों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

नगर निगम उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने बताया कि समग्र आईडी की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने की स्थिति में नागरिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए स्वयं ऑनलाइन अथवा आवश्यकतानुसार नगर निगम कार्यालय एवं खिरहनी तथा माधवनगर जोन कार्यालय पहुंचकर उपलब्ध सुविधा का लाभ प्राप्त करें।

Exit mobile version