Site icon Yashbharat.com

उधमपुर में CRPF वाहन गहरी Gorge में गिरी – 2 जवान शहीद, 12 घायल

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में बड़ी खबर सामने आई है. यहां बसंतगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी. कंडवा इलाके के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है. इस एक्सीडेंट में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई. जबकि, 16 जवान घायल हुए हैं।

सभी घायलों को कमांड अस्पताल ले जाया जा रहा है. मौके पर रेक्स्यू टीमें मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया.

‘स्थानीय लोग भी कर रहे मदद’

सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक वाहन के साथ हुई सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर व्यथित हूं. वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे. मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं. बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं. स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं. हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है.

हादसे की तस्वीरें आईं सामने

इस दुखद हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं. जानकारी के मुताबिक, मौके पर एंबुलेंस भी भेज दी गई हैं. वाहन खाई में कैसे गिरा, इसके कारण फिलहाल सामने नहीं आए हैं. पुलिस जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है.

18 जवान थे वाहन में सवार

सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया कि 187वीं बटालियन का एक वाहन, जिसमें 18 जवान सवार थे. आज सुबह लगभग 10:30 बजे ये वाहन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर एक खाई में गिर गया।

उधमपुर में CRPF वाहन गहरी Gorge में गिरी – 2 जवान शहीद, 12 घायल
Exit mobile version