एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर

एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर

नागोया/नई दिल्ली। जापान के नागोया में शुरू होने जा रहे एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत से ठीक पहले आयोजकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अनुशासन और बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए जाने जाने वाले जापान में खिलाड़ियों को कमरों और ट्रांसपोर्टेशन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस प्रशासनिक बदहाली का सबसे बड़ा असर भारतीय एथलीटों और सपोर्ट स्टाफ पर पड़ा है।

भारतीय शूटिंग टीम परेशान: ट्रेनिंग वेन्यू 50 KM दूर

20 सितंबर से शुरू हो रही शूटिंग स्पर्धाओं से ठीक पहले भारतीय दल को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है:

थाईलैंड के खिलाड़ियों को फर्श पर बितानी पड़ी रात

अव्यवस्था का आलम यह रहा कि थाईलैंड की सेपक टकरा (Sepak Takraw) टीम के आवास का रिकॉर्ड गायब होने के कारण खिलाड़ियों को क्रूज शिप की लॉबी के फर्श पर सोकर रात काटनी पड़ी।

चीन, कोरिया और वियतनाम के दल भी फंसे

केवल भारत ही नहीं, बल्कि चीन, साउथ कोरिया, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देशों के एथलीट भी एयरपोर्ट पर कमरों के आवंटन के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। प्रतियोगिताओं की शुरुआत से ठीक पहले इस तरह के कुप्रबंधन ने एशियाई देशों के खेल संघों की चिंता बढ़ा दी है।

शरीर में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Exit mobile version