Site icon Yashbharat.com

अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा — 63 प्रकरणों में 717 पाव से अधिक मदिरा जब्त, 63 आरोपी गिरफ्तार

IMG 20251221 WA0044

अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा — 63 प्रकरणों में 717 पाव से अधिक मदिरा जब्त, 63 आरोपी गिरफ्ता

कटनी-जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के अंतर्गत कटनी पुलिस द्वारा दिनांक 20.12.2025 को जिलेभर में एक साथ व्यापक कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों द्वारा अवैध देशी एवं विदेशी शराब की बिक्री, निर्माण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध स्थानों से भारी मात्रा में अवैध मदिरा, कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण व सामग्री जब्त की गई।

सभी प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

कुल प्रकरण दर्ज : 63, गिरफ्तार आरोपी : 63, जब्त अवैध मदिरा : 717 पाव से अधिक

जनहित में अपील

कटनी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब या अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version