Site icon Yashbharat.com

Corona news jabalpur: जबलपुर में कोरोना के फिर 93 नये मरीज मिले, 50 ने जीती कोविड से जंग

Jabalpur rail station

आशीष शुक्ला…

जबलपुर । यशभारत कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज गुरुवार को 50 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 93 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 50 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1456 हो गई है।

वहीं कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते 24 घण्टे के दौरान मिले 93 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2159 पहुँच गई है।

पिछले 24 घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 46 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 657 हो गये हैं । आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक 1193 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं। वहीं 1241 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं ।

Exit mobile version