Charas : मुंह में चरस छुपाकर जेल में ले जाते 3 प्रहरी पकड़ में आए, तीनों निलंबित
Charas उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में रविवार शाम को तीन जेल प्रहरियों को मुंह में Charas चरस छुपाकर अंदर ले जाते हुए पकड़ा गया है। जेल अधीक्षक उषा राज ने तीनों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस को भी कार्रवाई के लिए शिकायत की जाएगी। रविवार शाम करीब 6:30 बजे प्रहरी यशपाल कहार जेल पहुंचा और अंदर जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान मुंह फूला होने से शंका होने पर गेट कीपर मंगल उईके ने उसे मुंह खोलने के लिए कहा। पहले उसने गुटखा होने का बहाना बनाया, लेकिन जबरन मुंह खुलवाया तो उसमें पन्नी में पांच ग्राम Charas चरस मिली।
अधिकारी उससे पूछताछ कर ही रहे थे कि प्रहरी शाहरुख खान भी मुंह Charas चरस छिपाकर पहुंच गया, लेकिन कहार पर कार्रवाई का पता चलते ही उसने चरस प्रहरी बाबूराम यादव को के लिए दे दी। लेकिन चैकिंग के दौरान दोनों पकड़ में आ गए। जेल अधीक्षक अपने आफिस में सीसीटीवी कैमरे से जेल गेट पर नजर रख रही थीं। जेल अधीक्षक ने तीनों को रंगेहाथ पकड़ाने के बाद तलब किया और पूछताछ के बाद संस्पेंड कर दिया। तीनों को जेल प्रशासन पुलिस को भी एनडीपीएस की कार्रवाई के लिए सौंप सकता है।
Charas शंका होने पर थी निगाह
जेल अधीक्षक उषा राज ने 4 सितंबर को ज्वाइन करते ही जेल स्टाफ पर लग रहे आरोपों को देखते हुए पड़ताल की। करीब एक दर्जन प्रहरी शंका के दायरे में आने पर उनका कैदियों की बैरक तक जाने पर प्रतिबंध कर दिया। संदिग्धों की सूची में तीनों का भी नाम था। यही वजह है जेल में प्रवेश के दौरान मुंह फूला होने पर चेक किया तो उनके मुंह में चरस मिली है।