सतना केंद्रीय कारागार फिर चर्चा में, पहले ऑडियो अब चार पैकेट तंबाकू की पुड़िया के साथ पकड़ा गया प्रहरी

चार पैकेट तंबाकू की पुड़िया बरामद
जिले की केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
प्रहरी बनवारीलाल जाटव को सुबह लगभग 4 बजे जेल के मुख्य द्वार पर नियमित तलाशी के दौरान रोका गया। जांच में उसके पास से चार पैकेट तंबाकू की पुड़िया बरामद की गईं, जिन्हें जेल के भीतर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।
सतना। जिले की केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार तड़के जेल परिसर में ड्यूटी पर जा रहे एक प्रहरी को प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़े जाने की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू
जेल नियमों के अनुसार तंबाकू सहित कई वस्तुएं प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इन्हें जेल परिसर के अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले भी पकड़ा जा चुका है प्रहरी
चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित प्रहरी पहले भी प्रतिबंधित सामग्री जेल के भीतर ले जाते हुए पकड़ा जा चुका है। इसके बावजूद दोबारा ऐसी घटना सामने आना न केवल अनुशासनहीनता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि सुधारात्मक और दंडात्मक कार्रवाई कितनी प्रभावी रही है।








