प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वर्धन हेतु मझगवां फाटक मेंआयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

IMG 20261026 WA0015

प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वर्धन हेतु मझगवां फाटक मेंआयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला

कटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर मझगवां फाटक में नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति बोहता द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मझगवां फाटक में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, जनपद सदस्य नंदलाल कोरी, ग्राम पंचायत सरपंच संतोष निषाद कमलेश चौधरी, उपस्थित रहे। विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद का परिचय प्रस्तुत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जनपद सदस्य नंदलाल कोरी ने समितियों में नए सक्रिय सदस्य बनाकर उनके माध्यम से ग्राम विकास के काम करने, ग्राम में नए-नए आयोजनों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने सहित दस्तावेजीकरण आदि की विस्तार से जानकारी दी। नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति के सेक्टर प्रभारी राजू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी प्रस्फुटन समितियां जन अभियान परिषद के उद्देश्य के अनुरूप अपने-अपने गांव में परिषद द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के माध्यम से नवाचार करते हुए आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में आगे बढ़ें। विषय विशेषज्ञ के रूप में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की परामर्शदाता श्रीमती रूपा बर्मन ने संवाद कौशल आवश्यकता एवं तकनीक के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया साथ ही रोल प्ले के माध्यम से संवाद की कला को प्रदर्शित किया, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने भी सहभागिता की। प्रतिभागियों के द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में अपने अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को नवांकुर संस्था के द्वारा सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित समिति के सदस्यों को स्वयंसेवी संस्था के रूप में उन्नयन, दस्तावेजीकरण सहित अन्य आवश्यक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सेक्टर की सभी प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर सखियों की सहभागिता रही।